दैनिक प्रार्थना

हमारे मन में सबके प्रति प्रेम, सहानुभूति, मित्रता और शांतिपूर्वक साथ रहने का भाव हो


दैनिक प्रार्थना

है आद्य्शक्ति, जगत्जन्नी, कल्याणकारिणी, विघ्न्हारिणी माँ,
सब पर कृपा करो, दया करो, कुशल-मंगल करो,
सब सुखी हों, स्वस्थ हों, सानंद हों, दीर्घायु हों,
सबके मन में संतोष हो, परोपकार की भावना हो,
आपके चरणों में सब की भक्ति बनी रहे,
सबके मन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव हो,
सहानुभूति की भावना हो, आदर की भावना हो,
मिल-जुल कर शान्ति पूर्वक एक साथ रहने की भावना हो,
माँ सबके मन में निवास करो.
Showing posts with label development. Show all posts
Showing posts with label development. Show all posts

Wednesday, 18 February 2009

मेरा कुरुछेत्र

अर्जुन ने लड़ा था एक कुरुछेत्र,
पाने को,
छिना था उस से जो कुछ,
मेरा सारा जीवन ही बीत गया कुरुछेत्रों में,
मेरा न कुछ छिना था,
न मैंने कुछ पाना था,
चाहा था बस यही,
सब को मिलें समान अवसर,
जीवन मैं आगे बदने के,
मेहनत का फल बँटे बराबर,
पंक्ति के अंत में जो खड़ा है,
प्रगति का लाभ पहुंचे उस तक.

अर्जुन का कुरुछेत्र,
हो गया था समाप्त,
अठारह दिनों में,
मेरा कुरुछेत्र सतत जारी है,
एक अंतहीन युद्ध,
एक अंतहीन प्रतीक्षा,
एक विजय की.   

Saturday, 2 February 2008

अरुणाचल का विकास

अख़बार मैं ख़बर आई,
प्रधानमंत्री का अरुणाचल दौरा,
दौरे मैं घोषड़ा अनुदान की,
आठ हजार करोड़ रुपये,
अरुणाचल के विकास के लिए,
देगी केन्द्र सरकार.

पर क्या सरकार ने गणित बिठाया है?
राहुल ने कहा रुपया पाँच पैसे का है,
क्या इस पर विचार फ़रमाया है?
क्या पाँच पैसे मैं हो पायेगा विकास?
या हर बार की तरह,
विकास होगा कुछ और लोगो का,
रह जाएगा प्रदेश अविकसित.