दैनिक प्रार्थना

हमारे मन में सबके प्रति प्रेम, सहानुभूति, मित्रता और शांतिपूर्वक साथ रहने का भाव हो


दैनिक प्रार्थना

है आद्य्शक्ति, जगत्जन्नी, कल्याणकारिणी, विघ्न्हारिणी माँ,
सब पर कृपा करो, दया करो, कुशल-मंगल करो,
सब सुखी हों, स्वस्थ हों, सानंद हों, दीर्घायु हों,
सबके मन में संतोष हो, परोपकार की भावना हो,
आपके चरणों में सब की भक्ति बनी रहे,
सबके मन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव हो,
सहानुभूति की भावना हो, आदर की भावना हो,
मिल-जुल कर शान्ति पूर्वक एक साथ रहने की भावना हो,
माँ सबके मन में निवास करो.
Showing posts with label racial abuse. Show all posts
Showing posts with label racial abuse. Show all posts

Wednesday, 30 January 2008

अच्छा तमाशा हुआ

भज्जी बाइज्ज़त रिहा हुए
बन्दर कहने के इल्जाम से,
सजा मिली 'माँ की' गाली देने की,
अजीब हैं यह आस्टे्लियँस
बन्दर कहने पर बुरा मान गए
'माँ की' गाली पर खुश हैं.

जज ने कहा
साइमंड्स ने पहले गाली दी थी
भज्जी ने जबाब मैं दी गाली
पर सजा मिली भज्जी को
साइमंड्स साफ बच गया
अजीब इन्साफ है यह.

कभी लगता है
अच्छा तमाशा हुआ
सुनवाई बाद मैं
फ़ैसला पहले तय हुआ
मामला पैसे का था
पैसे ने करवा दी सुलह
एक दिवसीय मैच होंगे अब.