दैनिक प्रार्थना

हमारे मन में सबके प्रति प्रेम, सहानुभूति, मित्रता और शांतिपूर्वक साथ रहने का भाव हो


दैनिक प्रार्थना

है आद्य्शक्ति, जगत्जन्नी, कल्याणकारिणी, विघ्न्हारिणी माँ,
सब पर कृपा करो, दया करो, कुशल-मंगल करो,
सब सुखी हों, स्वस्थ हों, सानंद हों, दीर्घायु हों,
सबके मन में संतोष हो, परोपकार की भावना हो,
आपके चरणों में सब की भक्ति बनी रहे,
सबके मन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव हो,
सहानुभूति की भावना हो, आदर की भावना हो,
मिल-जुल कर शान्ति पूर्वक एक साथ रहने की भावना हो,
माँ सबके मन में निवास करो.
Showing posts with label delhi jal board. Show all posts
Showing posts with label delhi jal board. Show all posts

Thursday, 31 January 2008

दिल्ली जल बोर्ड

मालवीय नगर मैं लोगों ने टैप खोले,
गन्दा पीला पानी बाहर आया,
लोगों ने शिकायत की,
अखबारों ने ख़बर छापी,
दिल्ली जल बोर्ड ने,
सीवर सिस्टम पर इल्जाम लगाया,
गन्दा पानी अभी भी आ रहा है.

मैंने दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाईट खोली,
सीवर सिस्टम को बोर्ड का एक हिस्सा पाया,
वाह,
मान गए बोर्ड चेयरमैन को,
पानी के लिए सीवर पर,
सीवर के लिए पानी पर,
इल्जाम लगाते रहो,
जनता को वेबकूफ़ बनते रहो.